Breaking News

Essay importance of computer (कंप्यूटर पर निबंध)

कंप्यूटर पर निबंध

कंप्यूटर के विषय में सीखने और समझने के लिये बेहद आसान भाषण और निबंध के द्वारा इसको समझा जा सकता है। कम्प्यूटर एक उच्च तकनीकी खोज है, जिसके बारे में और जीवन में इसके इस्तेमाल के महत्व को समझना चाहिये। इसे बच्चों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। तो चलिये इसके माध्यम से बच्चों की शिक्षा में कुछ रचनात्मक किया जाए। इसके लिये कुछ शब्द सीमाओं जैसे 100, 150, 200, 250, 300 और 400 शब्दों के भीतर आसान और समझने योग्य निबंध प्रस्तुत किया गया है।

कंप्यूटर पर निबंध

कंप्यूटर पर निबंध 1 (100 शब्द)

आधुनिक तकनीक की महान खोज है कम्प्यूटर। ये एक सामान्य मशीन है जो अपनी मेमोरी में ढ़ेर सारे डाटा को सुरक्षित रखने की दक्षता रखता है। ये इनपुट (जैसे की-बोर्ड) और आउटपुट(प्रिंटर) के इस्तेमाल से काम करता है। ये इस्तेमाल करने में बेहद आसान है इसलिये कोई बच्चा भी इसपर काम कर सकता है। ये बहुत ही भरोसेमंद है जिसे हम अपने साथ रख सकते है और कहीं भी और कभी भी प्रयोग कर सकते है। इससे हम अपने पुराने डेटा में बदलाव के साथ नया डेटा भी बना सकते है। कंप्यूटर एक नई तकनीक है जो कार्यालय, बैंक, शिक्षण संस्थान आदि में उपयोग किया जाता है।

 

कंप्यूटर पर निबंध 2 (150 शब्द)

कंप्यूटर आज लोगों के जीवन में बेहद सहज और प्राथमिक बन चुका है। ये कम समय में एक से अधिक कार्य संपन्न कर सकता है। ये कम समय खर्च करते हुए अकेले ही कई इंसानों के बराबर काम करने के योग्यता रखता है। ये उच्च सामर्थ्य की सार्थकता है। सबसे पहला कंप्यूटर मैकेनिकल था जो चार्ल्स बेबेज द्वारा बनाया गया था। कोई भी कंप्यूटर ठीक ढ़ंग से काम करने के लिये अपने हार्डवेयर और इंस्टॉल्ड ऐप्लिकेशन सॉफ्टवेयर की सहायता लेता है। यूपीएस, सीपीयू, प्रिंटर, माउस, की-बोर्ड आदि कंप्यूटर की सहयोगी सामाग्री है।
किसी डिवाइस के माध्यम से कंप्यूटर में डाले गए किसी भी डेटा को इनपुट डेटा और उसमें सहायक डिवाइस को इनपुट डिवाइस कहते है और जो डेटा हमें बाहर से प्रिंटर आदि के माध्यम से प्राप्त होता है उसे आउटपुट डेटा और इसमें उपयोग हुये डिवाइस को आउटपुट डिवाइस कहते है। कंप्यूटर में दिया गया इनपुट डेटा सूचना में परिवर्तित हो जाता है जिसे किसी भी समय संग्रहित या बदलाव किया जा सकता है। कंप्यूटर, डेटा को संग्रहित करने का सुरक्षित हथियार है जिसका विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग होता है। इसके माध्यम से हमलोग बिल जमा कर सकते है, खरीदारी कर सकते है, विडियो चैट, ईमेल, मैसेजिंग आदि कार्य दुनिया के किसी भी कोने से कर सकते है।

 

कंप्यूटर पर निबंध 3 (200 शब्द)

कंप्यूटर एक नवीनतम तकनीक है जो ज्यादातर जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। ये कम समय लेकर ज्यादा से ज्यादा कार्य को संभव बनाता है। ये कार्यस्थल पर व्यक्ति के श्रम को कम कर देता है अर्थात कम समय और कम श्रम शक्ति उच्च स्तर का आउटपुट प्रदान करता है। आधुनिक समय में बिना कंप्यूटर के जीवन एक कोरी कल्पना सी है। हमलोग कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते है जो बेहद कम समय में जरुरी जानकारी उपलब्ध कराता है। व्यक्ति के जीवन में इसका बड़ा योगदान है क्योंकि इसका प्रयोग अब हर क्षेत्र में है और ये हर क्षण हमारे सहायक के रुप में मौजूद रहता है। पुराने समय के कंप्यूटर कम प्रभावशाली तथा कार्य सीमित था जबकि आधुनिक कंप्यूटर बेहद क्षमतावान, संभालने में आसान तथा ज्यादा से ज्यादा कार्यों को संपादित कर सकते है।

भावी पीढ़ी के कंप्यूटर और प्रभावी होंगे साथ ही कार्यात्मक क्षमता भी बढ़ती चली जाएगी। इसने हम सबके जीवन को आसान बना दिया है। इसके माध्यम से हम कुछ भी आसानी से सीख सकते है तथा अपने हुनर को और निखार सकते है। हमलोग चुटकियों में किसी भी सेवा, उत्पाद या दूसरी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंप्यूटर में लगे इंटरनेट के द्वारा हम कुछ भी खरीदारी कर सकते है जिससे घर में बैठे-बैठे मुफ्त डिलिवरी प्राप्त कर सकते है। इससे हमारे स्कूल प्रोजेक्ट में भी खूब मदद मिलती है।

 

कंप्यूटर पर निबंध 4 (250 शब्द)

पूरे मानव बिरादरी के लिये विज्ञान का अनोखा और पथप्रदर्शन करने वाला उपहार है कंप्यूटर। ये किसी भी प्रकृति का कार्य कर सकता है। किसी के भी द्वारा इसे संभालना सरल है और सीखने के लिये बहुत कम समय लगता है। अपने सुगमता और कार्यक्षमता के कारण इसका प्रयोग व्यापक तौर पर होता है जैसे- ऑफिस, बैंक, होटल, शिक्षण संस्थान, स्कूल, कॉलेज, दुकान, उद्योग आदि। कई लोग अपने बच्चों के लिये लैपटॉप और डेस्कटॉप खरीदते है जिससे अपनी पढ़ाई से संबंधित कार्य और कंप्यूटरीकृत विडियों खलों का आनंद ले सकें।

कंप्यूटर एक बड़ा शब्दकोष और बड़ा स्टोरेज डिवाइस है जो किसी भी तरह के डेटा को सुरक्षित रखने के लिये है जैसे- कोई भी जानकारी, पढ़ाई से संबंधित सामाग्री, प्रोजेक्ट, फोटो, विडियो, गाना, खेल, आदि। ये एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो गणना करने तथा बड़ी समस्याओं को सुलझाने में दक्ष है। ये हमारे कौशल को बढ़ाने में और आसानी से जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है। ये एक डेटा आधारित मशीन है। ये कई सारे टूल्स उपलब्ध कराता है जैसे- टेक्स्ट टूल्स, पेंट टूल्स आदि जो बच्चों के लिये बहुत फायदेमंद है और विद्यार्थी इसे प्रभावपूर्ण रुप में उपयोग कर सकते हैं।

हम इसका प्रयोग बड़े और छोटे गणितीय गणनाओं के लिये सटीक ढ़ंग से कर सकते है। इसका उपयोग मौसम की भविष्यवाणी, किताब, न्यूज पेपर, डाइग्नोजिंग बिमारी की छपाई आदि के लिये किया जा सकता है। इसका इस्तेमल दुनिया के किसी भी कोने से ऑनलाइन रेलवे आरक्षण, होटल या रेस्टोरेंट की बुकिंग के लिये किया जाता है। बड़ी एमएनसी कंपनियों में भी इसका प्रयोग व्यापक है जिसमें खाता, इनवॉइस, पे-रोल, स्टॉक नियंत्रण आदि के लिये होता है।

 

कंप्यूटर पर निबंध 5 (300 शब्द)

तकनीकी उन्नति के आधुनिक संसार में, हमारे लिये विज्ञान के द्वारा कंप्यूटर एक अद्भूत भेंट है। इसने लोगों की जीवन शैली और आदर्श को बदल दिया है। कोई भी बिना कंप्यूटर के खुद को नहीं सोच सकता क्योंकि इसने कम समय में ज्यादा कार्य को आसान बना दिया है। विकसित देशों के विकास में कंप्यूटर का बड़ा योगदान रहा है। ये केवल स्टोरेज और प्रौद्योगिकी डिवाइस नहीं है बल्कि ये किसी फरिश्ते की तरह है जो कुछ भी कर सकता है। कई लोगों द्वारा इसे मनोरंजन और संचार के लिये इस्तेमाल किया जाता है।

ई-मेल, विडियो चैट, का उपयोग कर नाम मात्र के समय में हमलोग अपने मित्र, रिश्तेदार, माता-पिता या किसी से भी जुड़ सकते है। कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर हम किसी भी विषय की जानकारी खोज या प्राप्त कर सकते है जो हमारे प्रोजेक्ट या शिक्षा संबंधी कार्यों के लिये मददगार हो। ये व्यापारिक लेनदेन के लिये भी बेहद आसान और सुरक्षित है। इसमें डेटा स्टोरेज की सुविधा की वजह से सरकारी, गैर-सरकारी, स्कूल, कॉलेज, आदि सभी जगहों पर कागजों की बचत होती है। घर से ही ऑनलाइन खरीदारी, बिल जमा करना आदि से व्यक्ति अपने समय और ऊर्जा की बचत कर सकता है।

अपने पेशेवर जीवन में विद्यार्थीयों की सुगमता के साथ ही कौशल में निखार के लिये स्कूल, कॉलेज, और दूसरे शिक्षण संस्थानों में भारत सरकार द्वारा कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य बना दिया गया है। आज के आधुनिक समय की नौकरियों के लिये कंप्यूटर सीखना जरुरी बनता जा रहा है। इसमें दक्ष होने के लिये उच्च शिक्षा में नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन, हार्डवेयर मेंटेनेंस, सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन आदि विषय जुड़े हुये है।

 

कंप्यूटर पर निबंध 6 (400 शब्द)

कंप्यूटर के आविष्कार ने बहुतों के सपनों को साकार किया है यहाँ तक कि हम अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकते। सामानयत: ये एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कई सारे उद्देश्यों के लिये किया जाता है जैसे- सूचनाओ को सुरक्षित रखना, ई-मेल, मैसेजिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, गणना, डेटा प्रौसेसिंग आदि। डेस्कटॉप कंप्यूटर को कार्य करने के लिये सीपीयू, यूपीएस, कीबोर्ड, और MOUSE की जरुरत पड़ती है जबकि लैपटॉप में ये सबकुछ पहले से मौजूद रहता है। बड़ी मेमोरी के साथ ये एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो कोई भी डेटा को सुरक्षित रख सकता है। 21वीं सदी में कंप्यूटर की आधुनिक दुनिया में हमलोग जा रहे है।

इससे पहले की पीढ़ीयों के कंप्यूटर बेहद सीमित कार्य करते थे जबकि आधुनिक समय के कंप्यूटर ढ़ेर सारे कार्यों को अंजाम दे सकता है। चार्ल्स बेबेज ने पहला मेकैनिकल कंप्यूटर बनाया था जो आज के जमाने के कंप्यूटर से बहुत अलग था। कंप्यूटर के आविष्कार का लक्ष्य था एक ऐसी मशीन को उत्पन्न करना जो बहुत तेजी से गणितीय गणना कर सके। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दुश्मनों के हथियारों की गति और दिशा का अनुमान तथा उनकी सही स्थिति का पता लगाना था। आज के कंप्यूटर कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक से युक्त है जो जीवन के हर क्षेत्र में मदद करते है।

नई पीढ़ी का कंप्यूटर अत्यधिक उन्नत होते है अर्थात छोटे, हल्के, तेज, और बहुत शक्तिशाली। आज के दिनों में इसका इस्तेमाल हर व्यवसाय में हो रहा है जैसे- परीक्षा, मौसम की भविष्यवाणी, शिक्षा, खरीदारी, ट्रैफिक नियंत्रण, उच्च स्तर की प्रोग्रामिंग, रेलवे टिकट बुकिंग, मेडिकल क्षेत्र, व्यापार आदि। इंटरनेट के साथ ये सूचना तकनीक का मुख्य आधार है और इसने साबित किया कि आज के समय में कुछ भी असंभव नहीं है। इंसानों के लिये कंप्यूटर के सैकड़ों फायदे है तो साइबर अपराध, अश्लील वेबसाइट, जैसे नुकसान भी शामिल है जिसकी पहुँच हमारे बच्चों और विद्यार्थीयों तक आसानी से हो जाती है। कुछ उपायों के द्वारा हम इसके नकारात्मक प्रभावों से बच सकते है।

आज मानव बिरादरी की कंप्यूटर तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता बढ़ती जा रही है। कोई भी अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकता, क्योंकि इसने हर जगह अपने पैर पसार लिये है और लोग इसके आदि बन चुके है। ये किसी भी दर्जे के विद्यार्थी के फायदेमंद है। वो इसका इस्तेमाल प्रोजेक्ट बनाने के लिये, कविता सीखने के लिये, कहाँनियों के लिये, परीक्षा संबंधी नोट्स डाउनलोड करने के लिये, सूचना इकट्ठा करना आदि के लिये बेहद कम समय में कर सकते है। ये विद्यार्थीयों के कौशल विकास में बढ़ौतरी के साथ नौकरी पाने में सहायक भी होता है।

No comments

please write your mail id for contact: